फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में दो दिवसीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता: आठ राज्यों के खिलाड़ियों ने दिखाया पहले दिन दमखम

Mon, 02 Aug 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

इस प्रतियोगिता में न सिर्फ मथुरा बल्कि आठ राज्यों से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
मथुरा में दो दिवसीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में दो दिवसीय ताईक्वांडो और कराटे चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में आठ राज्यों के प्रतिभागियों में भाग लिया । इस प्रतियोगिता का आयोजन ब्रज स्पोर्ट्स अकादमी के तत्वावधान में किया जा रहा है। मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल के भावना को बढ़ाने के साथ साथ शारीरिक और मानसिक तौर से मजबूत करना है। इस प्रतियोगिता में न सिर्फ मथुरा बल्कि आठ राज्यों से आए खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी। खेल के प्रथम दिन 65 खिलाड़ियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


कराटे एक प्राचीन कला है और पुराने समय मे इस पद्धिति का इस्तेमाल सुरक्षा के लिए किया जाता था। आज भी यह कला आत्मरक्षा का सबसे अच्छा माध्यम है। खासतौर पर युवतियों और महिलाओं के लिए यह कला आत्मरक्षा के लिए बेहद उपयोगी है। इस कला से लोग न सिर्फ अपनी सुरक्षा कर सकते है बल्कि समाज सुरक्षित कर सकते हैं। इस आयोजन का उद्धघाटन पूर्व मंत्री और उत्तर प्रदेश के व्यपारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग द्वारा किया गया। वही थाना अध्यक्ष गोविंद नगर विजय कुमार द्वारा बच्चों की प्रतिभा को जमकर सराहा गया। रवि कांत गर्ग का कहना है कि यह कला हमारे लिए बेहद उपयोगी कला है, इस कला से हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने खेल में भारत की स्थिति पर भी दुःख जताया। कहा कि पिछली सरकारों की गलती को आज देश भुगत रहा है। थाना अध्यक्ष गोविंद नगर विजय कुमार ने खिलाड़ियों के जोश और प्रतिभा के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। पार्षद धुव्र नारायण द्वारा सभी राज्य से आए कोच का परिचय कराया। 
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मोहन श्याम शर्मा, नितिन गौतम, पवन गौतम रवि यादव, पवन शर्मा, सुशील गोस्वामी, गिरीश कुमार, मातुल शर्मा, हरीश कुमार शर्मा , राजेन्द्र शर्मा , अजय कुमार उन्नाव, अजीत कुमार लखनऊ, गणेश कुमार, भावुक यादव फिरोजाबाद, सत्यवीर, पूरन सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह और अशरफ द्वारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा डकैती कांड: नौ करोड़ की लूट के तार एटा से भी जुड़े, एसओजी टीम ने दो व्यापारियों को हिरासत में लिया
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें