फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: व्यावसायिक सिलिंडर हुआ महंगा, अब 1667.50 रुपये का मिलेगा, दो महीने में फिर बढ़े दाम

Mon, 02 Aug 2021 12:19 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। व्यावसायिक सिलिंडर की नई कीमत एक अगस्त से लागू हो गई हैं। 
 
विज्ञापन
व्यावसायिक सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

व्यावसायिक सिलिंडर पर एक बार फिर दाम बढ़ गए हैं। इस महीने 72.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। बीते महीने 84 रुपये दाम बढ़ाए गए थे। इस तरह से 19 किलो का व्यावसायिक सिलिंडर दो महीनों में 156.50 रुपये महंगा हो गया है। अब 19 किलो का सिलिंडर 1667.50 रुपये का मिलेगा। 

विज्ञापन

ऑल इंडेन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के आगरा संभाग के अध्यक्ष विपुल पुरोहित ने बताया कि 19 किलो के व्यावसायिक सिलिंडर बीते महीने 1667.50 रुपये का आ रहा था, अब इसकी कीमत हो गई है। जून में यही सिलिंडर 1511 रुपये का मिल रहा था। एक जुलाई को 84 रुपये की बढ़ोत्तरी के बाद इसकी कीमत 1595 रुपये हो गई। अगस्त में एक बार फिर इसके दामों में 72.50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। व्यावसायिक में 87 रुपये किलो और घरेलू सिलिंडर में 59. 64 रुपये प्रति किलो के भाव हैं। इस तरह से व्यावसायिक सिलिंडर और घरेलू सिलिंडर के दामों में प्रति किलो गैस में करीब 28 रुपये का अंतर है। ऐसे में घरेलू सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करने का खतरा बढ़ गया है। इससे घरेलू सिलिंडर की कालाबाजारी की भी आशंका है। आगरा एलपीजी गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष सिकरवार ने बताया कि घरेलू सिलिंडर के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। व्यावसायिक सिलिंडर की नई कीमत एक अगस्त से लागू हो गई हैं। 
विज्ञापन


टीका उत्सव: बिना पंजीकरण 60 हजार लोगों को लगेगा टीका, आगरा में देहात तक बनाए 345 बूथ

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें