फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉवर हाउस उपकेंद्र पर बदले गए ट्रांसफार्मर्स के इंसुलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के पॉवर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र में रविवार को उच्च क्षमता वाले ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर बदले गए। इसके लिए तीन घंटे तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रही। आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए विद्युत निगम द्वारा लगातार उपकरणों की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते रविवार को शहर के पॉवर हाउस कार्यालय स्थित विद्युत उपकेंद्र पर उपकरणों की मरम्मत का कार्य किया गया। इसमें मुख्य रूप से दस एमवीए और आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर के इंसुलेटर बदलने का काम किया गया।
इसके लिए उपकेंद्र से जुड़े पॉवर हाउस रोड, आवास विकास, अवध नगर, बैंक कॉलोनी, भांवत चौराहा समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बंद रही। लगभग तीन घंटे तक मरम्मत कार्य के चलते आपूर्ति बंद रही। बिना किसी पूर्व सूचना के कटौती होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। मरम्मत कार्य के उपरांत दोपहर बाद आपूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें