फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता हत्याकांड: लापरवाही बरतने पर दरोगा निलंबित, 60 हजार रिश्वत लेने का भी लगा था आरोप

Wed, 21 Oct 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मृतका संगीता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना ताजगंज के नगला कली स्थित पुष्पांजलि ईको सिटी में पूर्व फौजी अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता को जिंदा जलाने की घटना के बाद चौकी प्रभारी योगेश कुमार पर लापरवाही के आरोप लग रहे थे। सोमवार को भूतपूर्व सैनिकों ने कलक्ट्रेट में बैठक की थी। 

विज्ञापन


मंगलवार को एसएसपी बबलू कुमार ने आरोपी दरोगा योगेश कुमार को निलंबित कर दिया। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है। दरोगा को पहले लाइन हाजिर किया जा चुका था। दरोगा पर पूर्व फौजी से 60 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप भी लगा था।


11 अक्तूबर को अनिल कुमार राजावत की पत्नी संगीता जिंदा जल गई थीं। इस मामले में पड़ोसी भरत खरे सहित चार लोगों पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया गया था। हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेजा था। 12 आरोपी अज्ञात थे। उनकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित को छोड़ने के लिए 60 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

अनिल राजावत का आरोप था कि भरत खरे की ओर से मुकदमा दर्ज करके एकता चौकी के प्रभारी योगेश कुमार ने उन्हें पकड़ लिया था। इस दौरान चौकी से 60 हजार रुपये रिश्वत लेने के बाद छोड़ा था। यह भी आश्वासन दिया था कि एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा खत्म कर देगा। एसएसपी से शिकायत की गई थी। 

इसके बाद भूतपूर्व सैनिकों ने भी दरोगा को भी जेल भेजने की मांग की। सोमवार को कलक्ट्रेट में बैठक कर पांच दिन का अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार को दरोगा को निलंबित कर दिया गया। वहीं उसके खिलाफ विभागीय और रिश्वत लेने के आरोप की भी जांच चल रही है। 

भूतपूर्व सैनिकों में उबाल 

बुधवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा आगरा आ रहे हैं। भूतपूर्व सैनिक इस प्रकरण में उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं। अधिकारियों ने दरोगा को निलंबित करके भूतपूर्व सैनिकों को शांत करने का प्रयास किया है। एक प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी के नाम एक ज्ञापन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें