फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का कारोबार: पंजाब पुलिस को आगरा के दो और मथुरा के एक हॉकर की तलाश

Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • फर्जी बिल बनाकर ले जाते थे नशे की दवाएं, पंजाब पुलिस की जांच में हुआ खुलासा,
  • दो दिन की पूछताछ के बाद लौटी टीम, आगरा गैंग के अभी तक तीन सदस्यों की हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन
drugs - फोटो : drugs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मंडल में नशे की दवाओं के काले कारोबार में पंजाब पुलिस को तीन हॉकरों की तलाश है। इनमें से दो कमला नगर और एक मथुरा का है। दूसरे राज्यों में ये हॉकर तय कमीशन पर नशे की दवाएं पहुंचाते थे। दवाओं के बिल के लिए फर्जी फर्म बनाते थे। 

विज्ञापन


इनसे एक-दो साल काला कारोबार करते फिर बंद कर देते। पंजाब पुलिस की जांच में यह जानकारी मिली है। पंजाब पुलिस की टीम दो दिन जांच के बाद मंगलवार को लौट गई है। मामले में अभी तक आगरा से तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है।


पंजाब पुलिस आगरा गैंग के सरगना कमला नगर निवासी जितेंद्र अरोडा उर्फ विक्की और उसके भाई कपिल अरोड़ा, हॉकर नूरी दरवाजा निवासी गौरव को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी तीन और हॉकरों की तलाश है। इसमें दो कमला नगर और एक मथुरा का बताया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जय हनुमान फार्मा से दवाओं की सप्लाई की गई थी, जांच में यह फर्म फर्जी मिली है। यह बीते साल जुलाई में फर्म बनी और गैंग पकड़े जाने के बाद से गोदाम खाली कर दवा माफिया फरार हो गया। इस गैंग के हॉकर 11 राज्यों के 50 से अधिक जिलों में इसी फर्म के नाम से सप्लाई करते थे। 

दो दिन की पूछताछ के बाद पंजाब पुलिस चली गई है। हींग की मंडी चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पंजाब पुलिस की पूछताछ में बताया कि फर्जी फर्म और आगरा गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

गोदाम में बंद 15 करोड़ की दवाओं के नहीं मिले बिल 

विक्की अरोड़ा के कमला नगर में दो गोदाम मिले थे, जिसमें एक बिना लाइसेंस के चल रहा था। इसमें करीब 12 करोड़ की दवाएं हैं, दूसरे गोदाम में करीब तीन करोड़ की दवाएं हैं। इसमें से नशे की दवाओं को पंजाब पुलिस जब्त कर अपने साथ ले गई थी। 

अभी तक की जांच में इन सभी दवाओं के खरीद-बिक्री के बिल नहीं मिले हैं। ऐसे में अभी यह गोदाम सील हैं। इन गोदामों से लिए गए नमूनों की जांच भी अभी आना बाकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें