फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को निरीक्षण में बीमार मिला स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
04एमएनपी-31-सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ सहित कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने सभी अनुपस्थितों का वेतन रोकने के निर्देश जारी करते हुए तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र पुताई व सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसीएमओ डॉ. राजीव राय एक जुलाई से अनुपस्थित थे। वहीं एसीएमओ डॉ. जीपी शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ. एपी सिंह, डॉ. संजीव राय बहादुर, डॉ. राकेश कुमार, बार्डब्वॉय राकेश दुबे, कनिष्ठ सहायक प्रीती वर्मा, शैलेंद्र पाल सिंह, प्रधान सहायक जागेश्वरी देवी, प्रबल प्रताप सिंह, एचएस सतेेद्र सिंह, वरिष्ठ सहायक चेद्रशेखर, अर्पणा पांडेय, पत्रवाहक शांती देवी, शशि चौहान, वाहन चालक महेश सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर विवेक कुमार, संविदा कर्मी कम्प्यूटर ऑपरेटर संजय शर्मा, काउंसलर एनसीटी सेल डॉ. अभय कुमार सिंह, कोल्डचैन होल्डर पवन यादव, जिला समन्वयक पीसीपी एनडीटी सीमा रानी शाक्य, एलटी अजीत को कार्यालय से नदारद पाया। वहीं वरिष्ठ सहायक आलोक तिवारी दो जुलाई से, प्रधान सहायक प्रेम प्रकाश, फील्ड वर्कर अवधेश कुमार एक जुलाई से कार्यालय से बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित पाए गए। वाहन चालक सुधीर विगत दो माह से कार्यालय से अनुपस्थित था। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रबल प्रताप सिंह उपस्थित था, लेकिन हस्ताक्षर नहीं थे। उसका संबद्धीकरण निरस्त करते हुए मूल तैनाती प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर हरी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण में अनुपस्थित मिले सभी चिकित्सकों एवं कर्मचारीगणों का अनुपस्थित दिवसों का वेतन अग्रिम आदेशों तक आहरित न किए जाने, अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय के भवन की पुताई एवं पेंटिग का कार्य कराए जानेे, नालियों की साफ-सफाई कराने को कहा। निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें