04एमएनपी-07-जेल का निरीक्षण कर बाहर निकलते डीएम व एसपी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। डीएम और एसपी ने गुरुवार को पुलिसबल के साथ जिला कारागार का निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी के दौरान एक बंदी के पास लाइटर बरामद हुआ। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने जेल अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए। करीब दो घंटा तक जेल में अधिकारियों की मौजूदगी रही।
कानून व्यवस्था और जेल व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गुरुवार को डीएम पीके उपाध्याय, एसपी अजय शंकर राय, एडीएम बीराम, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन राय पुलिस बल के साथ जिला कारागार पहुंचे। आधिकारिक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों ने सभी बैरकों की सघनता के साथ तलाशी ली। वहीं परिसर में गहनता के साथ जांच की। तलाशी के दौरान एक बंदी के बैरक से लाइटर बरामद हुआ। इस पर डीएम व एसपी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे लापरवाही माना। जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा को लापरवाही पर चेताया। कहा कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। करीब दो घंटा तक चले आधिकारिक निरीक्षण के दौरान बुजुर्ग बंदियों से बातचीत कर सुविधाओं आदि के बारे में जानकारी ली। महिला बंदियों से भी जानकारी ली। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान एक लाइटर बरामद हुआ। इसके अलावा जेल में तकरीबन सब कुछ ठीक मिला।