नवाटेढ़ा में दुकान पर जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने शुक्रवार को बरनाहल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने एक दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर पांच खाद्य पदार्थों बेसन, बूंदी और सरसों के तेल समेत अन्य के नमूने लिए। वहीं दुकानदारों को मिलावट न करने और साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए हैं।
अभिहित अधिकारी रामसुंदर प्रसाद के नेतृत्व में शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बरनाहल और करहल क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने दुकानों का निरीक्षण कर विशाल किराना स्टोर से सरसों का तेल और नवाटेढ़ा स्थित बालाजी किराना स्टोर से बेसन, टॉफी और बूंदी का नमूना लिया।
बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर बालाजी किराना स्टोर का नोटिस भी जारी किया गया। वहीं टीम ने नवाटेढ़ा में ही महाराज किराना स्टोर से बेसन का नमूना लिया। उन्होंने सभी दुकानदारों को विभागीय पंजीकरण कराने के साथ ही मिलावट न करने की चेतावनी दी। इसके अलावा टीम ने खाद्य पदार्थ निर्माता और विक्रेताओं से स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, डीके वर्मा और खाद्य सहायक सुघर सिंह शामिल रहे।