फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और डीएम ने किया भैंसोरा गांव का दौरा, डेंगू पीड़ितों का हाल जाना

विज्ञापन
कासगंज के भैंसोरा खुर्द गांव में निरीक्षण को पहुंचे डीएम, विधायक साथ में अन्य प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। ग्राम भैंसोरा में बड़े पैमाने पर मरीजों में मिले डेंगू के लक्षण के बाद सदर विधायक एवं जिलाधिकारी ने गांव का भ्रमण किया। पीड़ित परिवारों का हालचाल जाना। साथ ही सफाई एवं स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। विधायक सदर देवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव में देखभाल कर रही है, जो मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं उनको भी बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे मरीजों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। जिलाधिकारी सीपी सिंह ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से रूबरू होकर हालचाल पूंछा और जानकारी प्राप्त की। ग्रामवासी अपने घरों में खानपान और रहन-सहन में साफ सफाई बनाए रखें।
घरों के आसपास गंदगी और कूड़ा इकट्ठा न होने पाए। मच्छरों को न पनपने दें। ग्राम प्रधान और ग्रामवासी गांव में साफ सफाई रखने में पूरा सहयोग करें। गांव में नालियों की नियमित सफाई कराई जाए। कहीं भी जलभराव नहीं होना चाहिए। मुख्य विकास अधिकारी तेज प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें