फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में जलभराव और धूल पर मंडी निदेशक हुए नाराज

विज्ञापन
11एमएनपी-23-मंडी में निरीक्षण के दौरान किसान से वार्ता करते निदेशक मंडी परिषद उ.प्र. जितेंद्र प्रता? - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद उत्तर प्रदेश के निदेशक ने बुधवार को नवीन मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जलभराव और धूल मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने तत्काल दोनों समस्याओं का निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निदेशक मंडी परिषद उप्र जितेंद्र प्रताप सिंह और उप निदेशक मंडी परिषद आगरा मंडल मूलचंद गंगवार बुधवार को नवीन मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी में पैदल भ्रमण कर यहां के हालात देखे। निरीक्षण के दौरान कई जगह पानी भरा मिला। इस पर निदेशक ने मिट्टी डलवाकर निकासी के आदेश दिए।
उन्होंने मंडी में किए गए अवैध निर्माण के बारे में जानकारी कर हटाने को कहा। उन्होंने कहा यदि जरूरत है तो नई दुकानें मंडी में बनाई जाएंगी। इसके बाद वे मंडी में संचालित धान क्रय केंद्रों पर पहुंचे। एक केंद्र के आसपास जमीन कच्ची होने के कारण उड़ रही धूल पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने बताया कि पूर्व में निरीक्षण के दौरान जमीन को पक्का कराने के आदेश दिए थे। इसके लिए कार्रवाई की जा रही है। मंडी निदेशक ने धान क्रय केंद्रों पर उपलब्ध धान की डिलीवरी कराने के भी आदेश दिए। इस दौरान मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली मौजूद रहे।
-----
फूड ग्रेन एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन
निदेशक मंडी परिषद उप्र को फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोएसिएशन ने ज्ञापन सौंपकर पूर्ण रूप से मंडी शुल्क खत्म किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा यदि मंडी शुल्क को लेकर प्रदेश में चल रही दोहरी व्यवस्था को खत्म न किया गया तो आढ़ती और किसान दोनों को नुकसान होगा।
आदित्य कुमार जैन, सियाराम यादव, कमल वर्मा, लक्ष्मीनारायन गुप्ता, अनुपम कुशवाह, हाकिम सिंह राजपूत, सहदेव सिंह यादव, जनार्दन स्वरूप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
-----
निदेशक मंडी परिषद उप्र ने मैनपुरी मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने मंडी में जलनिकासी के प्रबंध कराने के साथ ही धूल से निजात दिलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध कब्जे को हटाने जाने के लिए भी कहा। आदेशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए मंडी सचिव को आदेशित किया गया है।
विज्ञापन

मूलचंद गंगवार, उप निदेशक मंडी परिषद आगरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें