फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निजी प्रकाशकों की पुस्तक खरीदने का दबाव, इन तीन स्कूलों पर कसेगा शिकंजा; जांच के दिए आदेश

Sun, 05 Apr 2026 01:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्कूल में विद्यार्थियों को निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की खरीद के लिए बाध्य किया जा रहा है। जबकि परिषद ने हाईस्कूल व इंटर के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें सस्ते दर पर बाजार में उपलब्ध करा दी हैं। 
विज्ञापन
book किताब new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासनादेश के बाद भी अभिभावकों पर निजी प्रकाशकों से पुस्तक खरीदने का दबाव स्कूल प्रबंधक डाल रहे हैं। तीन स्कूलों के खिलाफ जांच का निर्देश संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दिया है। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) को जांच अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देशों के बावजूद पं. मोतीलाल नेहरू रोड स्थित सेंट पॉल इंटर कॉलेज, कमला नगर सिविल लाइंस स्थित सेंट विंसेट गर्ल्स कॉलेज और सेंट जोसेफ गर्ल्स कॉलेज में विद्यार्थियों को निजी प्रकाशकों की पुस्तकों की खरीद के लिए बाध्य किया जा रहा है। जबकि परिषद ने हाईस्कूल व इंटर के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकें सस्ते दर पर बाजार में उपलब्ध करा दी हैं। 

इसके बाद भी निजी प्रकाशकों की किताबें खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में डीआईओएस (टू) वीपी सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें