आगरा के जगदीशपुरा इलाके में साइकिल चोरी की कोशिश करने का आरोप लगाकर एक किशोर को खंभे से बांधकर पीटा गया। नाजुक अंगों पर मिर्च लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही धमकाया और वीडियो डिलीट करा दिए। रविवार को वीडियो वायरल होने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।