फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पाइप लाइन के लिए खोदे गए गड्ढे में से आ रही था आवाज, झांक कर देखा तो उड़े होश, अंदर तड़प रहा था मासूम

Fri, 10 Feb 2023 02:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सेक्टर-4 आवास विकास कॉलोनी बोदला पर गंगाजल पाइप लाइन का काम चल है। कर्मचारियों ने लापरवाही से काम करते हुए यहां पर एक गड्ढे को खुला छोड़ दिया, जिसमें न जाने कैसे बालक गिर गया।
विज्ञापन
बालक और गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की आवास विकास कॉलोनी सेक्टर चार रोड पर गंगाजल पाइप लाइन बिछाने में बड़ी लापरवाही की गई। खुदाई के बाद एक गड्ढा खुला छोड़ दिया गया। यहां से जब राहगीर गुजरा तो उसे गड्ढे से कुछ आवाज सुनाई दी। उसने अंदर झांककर देखा तो होश उड़ गए। गड्ढे के अंदर एक मासूम बालक पड़ा हुआ तड़प रहा था। उसने तत्काल ही अन्य लोगों के सहयोग से बच्चे को बाहर निकाला। बालक की हालत खराब है, उसे डॉक्टर के पास ले जाया गया है।

यहां की ही घटना

सेक्टर-4 आवास विकास कॉलोनी बोदला पर गंगाजल पाइप लाइन का काम चल है। कर्मचारियों ने लापरवाही से काम करते हुए यहां पर एक गड्ढे को खुला छोड़ दिया। इस गड्ढे की गहराई 10 से 12 फीट है। शुक्रवार को वहां से  कर्तव्य संस्था के सदस्य प्रियांशु यादव गुजर रहे थे, तभी उन्हें गड्ढे से कुछ आवाज आती हुई सुनाई दी। ये आवाज सुनकर वे रुक गए। उन्होंने गड्ढे के अंदर झांककर देखा तो उसके अंदर 10 से 12 साल का मासूम बालक पड़ा हुआ तड़प रहा था।
विज्ञापन


 ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे ने की ऐसी हरकत, दुल्हन हुई शर्म से पानी-पानी, शादी से किया मना, वापस लौटी बरात

विज्ञापन

सुरक्षित निकाला गया बच्चा 

उन्होंने तुरंत ही अपनी संस्था के अन्य सदस्यों को मौके पर बुला लिया। स्थानीय लोगों और साथियों की मदद से बालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बालक का नाम  देवराज है, जो पास में ही रहता है। सूचना मिलते ही बालक के परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। बालक घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास भेजा गया है। वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश है।  लोगों का कहना है कि कर्मचारियों की लापरवाही से कोई भी बड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें -Mathura Crime: बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर अंदर घुसा चोर, फिर भी नहीं की चोरी, जानें क्यों

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें