बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर अंदर घुसा चोर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में गोवर्धन के सौंख अड्डा के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा का शटर तोड़कर चोर जाली वाला गेट का ताला तोड़ते हुए अंदर घुस गया। चोर बैंक के अन्दर चहल कदमी कर कुछ समय के बाद ही भाग गया। ये सब घटना बैंक के सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना की जानकारी सुबह हो सकी, जब मैनेजर बैंक पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
सरिया से तोड़ा बैंक का शटर
सौंख अड्डा के समीप माखन मिश्री अपार्टमेंट्स की बिल्डिंग में बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा का शटर चोर ने सरिया लगाकर तोड़ दिया। शटर को तोड़ते हुए अंदर ग्रिल के गेट को तोड़ दिया और बैंक परिसर में अंदर घुस गया। कुछ देर इधर उधर-चहल कदमी करने के बाद बाहर निकलकर भाग गया। शुक्रवार की सुबह 10 बजे शाखा प्रबंधक मनु कौन्तेय पहुंचे, शटर टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। राहत की सांस तब ली, जब पता चला कि बैंक से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है।