फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते से सामान हटाने के विवाद में पीट कर किया घायल

सार

शहर की तहसील गली क्षेत्र में सामान हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद मकान मालिक की किराएदार ने जमकर पिटाई कर दी।इस मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।तहसील रोड निवासी विपिन चोला सुबह के समय अपनी पत्नी सविता के साथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। शहर की तहसील गली क्षेत्र में सामान हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद मकान मालिक की किराएदार ने जमकर पिटाई कर दी। घायल हुए मकान मालिक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

तहसील रोड निवासी विपिन चोला सुबह के समय अपनी पत्नी सविता के साथ मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। रास्ते में सामान रखा होने पर उन्होंने अपने किराएदार के पुत्र चित्रेश से सामान हटाने और फिर से रास्ते में सामान न रखने के लिए कहा। आरोप है कि जब वो मंदिर से वापस लौटे तो चित्रेश ने अपने भाई अशीष और पिता विजेंद्र माहेश्वरी को बुला लिया। तीनों ने मिलकर उनकी लाठी डंडों से पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गए। उनकी चीख पुुकार सुनकर परिजन आ गए। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें