फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताऊ ने मासूम को चाकू से किया घायल

सार

थाना क्षेत्र के बस्तर गांव में चाकू से घायल मासूम के पिता ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश से अपने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।रुपये न देने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया।पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, पुलिस के सुनवाई न करने पर वह कोर्ट की शरण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र के बस्तर गांव में चाकू से घायल मासूम के पिता ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश से अपने बड़े भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़ित ने मासूम पुत्र को चाकू से घायल करने और 12 हजार रुपये चुराने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पिता रामगोपाल ने पुलिस को बताया कि उसके बड़े भाई महिपाल ने 19 अगस्त को उसके चार वर्षीय पुत्र को चाकू मार कर घायल कर दिया। आरोप है कि महिपाल को शराब पीने की लत है, वह शराब के लिए रुपये मांगता है। रुपये न देने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। इसके अलावा घर में रखे 12000 रुपये भी चुराकर ले गया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, पुलिस के सुनवाई न करने पर वह कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश जारी किया। इस पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरु की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें