फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया में वेब रजिस्ट्रेशन के समय आरोग्य सेतु एप की भी जानकारी देनी होगी

Sun, 26 Jul 2020 01:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। आवासीय परिसर के संस्थानों और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं ने वेब रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया है। इस दौरान आरोग्य सेतु एप की भी जानकारी मांगी जा रही है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन 2020-21 नाम से लिंक दिया गया है। 
विज्ञापन


वेब रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थी का नाम, पिता और मां का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड संख्या के साथ आरोग्य सेतु एप के संबंध में भी जानकारी मांगी जा रही है। पूछा जा रहा है कि विद्यार्थी ने आरोग्य सेतु एप को डाउनलोड किया है या नहीं ? विद्यार्थी के साथ अभिभावक का भी नंबर मांगा गया है । 


संबंधित खबर: डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, आवेदन फॉर्म में न करें गलती
विज्ञापन


10वीं कक्षा की अंकतालिका भी अपलोड कराई जा रही है । वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑनलाइन माध्यम से 100 रुपये फीस जमा करनी पड़ रही है। वेबसाइट पर विद्यार्थी के कोर्स से संबंधित कॉलेजों के नाम भी आ जा रहे हैं। वह उन्हें देखकर कॉलेज में प्रवेश के लिए जा सकता है । 
विज्ञापन

पहले दिन 540 से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए

वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू होते ही विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू कर दिया । पहले दिन शाम छह बजे तक 540 रजिस्ट्रेशन हुए थे । प्रवेश समिति में शामिल प्रो. मनु प्रताप सिंह ने बताया कि पहले दिन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने में परेशानी से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिहाज से वेब रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया वीडियो के माध्यम से समझाई गई है। दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। इससे रजिस्ट्रेशन में परेशानी नहीं हो रही है ।


यह भी पढ़ें- अमर उजाला फाउंडेशन: कारगिल विजय दिवस पर 'लहू देश के लिए' देने को बढ़े कदम, शहीदों को किया नमन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें