फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राज चौहान की हत्या के लिए मुखबिरी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने चर्चित राज चौहान हत्याकांड में आरोपी हिमांशु जाटव को सोमवार को कालिंदी विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि वह राज को दोस्तों के साथ घर से बुलाकर लाया था। हमलावरों को जानकारी देने में भी वह शामिल रहा। पुलिस इससे पहले चार आरोपियों जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया स्थित एसएन स्टे गेस्ट हाउस में 23 जनवरी को हत्याकांड हुआ था। राज चाैहान को सात गोलियां लगी थीं। पुलिस ने मुख्य आरोपी चमन मंसूरी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था जबकि अन्य 9 आरोपी गिरफ्तार किए गए थे। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि सोमवार को गली जगजीवन नगर निवासी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।
हिमांशु हत्याकांड में आरोपी है। वह घटना वाले दिन अपने साथी अनुज, रोहित फाैजी, विजय कश्यप और आर्यन के साथ राज को घर से बुलाकर लाया था। सभी गेस्ट हाउस में पार्टी कर रहे थे। इस बात की जानकारी भी हमलावरों को फोन करके दी थी। घटना के बाद सभी भाग गए थे। पुलिस को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली थी। विजय, अनुज, रोहित और आर्यन को जेल भेज दिया गया था। हिमांशु भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें