पोलैंड के शरण शिविर में पहुंचे छात्र-छात्राओं मदद देते पोलैंड के लोग।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। रूस के हमले के बाद यूक्रेन में स्थिति भयावय है। बड़ी संख्या में यूक्रेन के नागरिकों ने पोलैंड में शरण ली है। अब भारतीय छात्र भी यूक्रेन का बॉर्डर क्रॉस करके पोलैंड में पहुंचें हैं। सौ से अधिक छात्र पोलैंड में पहुंचे हैं। जिन्हें एक होटल में तैयार किए गए शरण शिविर में रखा गया है। यहां खान पान सहित सभी सुविधाएं भारतीय छात्रों को मिल रही हैं।
पोलैंड के व्रोकला शहर में रहने वाले भारत सरकार के ऑनरेरी काउंसिल और कारोबारी कार्तिकेय जौहरी ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि भारतीय दूतावास में बसें अरेंज करके भारतीय छात्रों को बॉर्डर क्रॉस कराया है। पोलैंड में 250 बेड का होटल भारतीय छात्र-छात्राओं के लिए तैयार किया गया है। जहां इन छात्रों को ठहराया गया है। पोलैंड पहुंचे छात्र अब पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें पूरी मदद दी जा रही है, लेकिन जो छात्र यूक्रेन में हैं उनके सामने मुसीबतें हैं। उन्होंने कहा कि दूतावास सक्रिय होकर इंतजामों में जुटा है।