फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर रेल यात्रियों को मिला तोहफा, ताजनगरी से होकर निकलेंगी एक दर्जन स्पेशल ट्रेन

Wed, 14 Oct 2020 04:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा से होकर निकलने वाली नई ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 2803/04
विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन सप्ताह में दो दिन चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 2807/08 विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन सप्ताह
में पांच दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 8237/38 कोरबा से अमृतसर सप्ताह में तीन दिन चलेगी। सभी ट्रेनें कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने त्योहारी सीजन में 196 स्पेशल ट्रेनों को शुरू करने के लिए हरी झंडी दे दी है। 20 अक्तूबर से इन ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा। इसमें से आगरा को 12 और ट्रेनें मिली हैं। छह ट्रेनें आगरा कैंट तो छह ट्रेनें आगरा फोर्ट स्टेशन पर रुकेंगी। 
विज्ञापन


30 नवंबर तक चलाई जाएंगी ये ट्रेनें रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा से होकर निकलने वाली नई ट्रेनों को मंजूरी दे दी है। ट्रेन संख्या 2803/04 विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन सप्ताह में दो दिन चलेगी। वहीं ट्रेन संख्या 2807/08 विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन सप्ताह में पांच दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 8237/38 कोरबा से अमृतसर सप्ताह में तीन दिन चलेगी।


सभी ट्रेनें कैंट रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 02495/96 बीकानेर से कोलकाता सप्ताह में एक दिन चलेगी। ट्रेन संख्या 02988/87 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस व ट्रेन संख्या 04853/54 वाराणसी-जोधपुर एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी। सभी ट्रेनें आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

17 से चलेगी नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी स्पेशल ट्रेन
आठ महीने के बाद एक बार फिर से नई दिल्ली हबीबगंज शताब्दी ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है। रेल प्रशासन के मुताबिक यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से गाड़ी सं 02001/02002 नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी स्पेशल ट्रेन का संचालन 17 अक्तूबर से किया जा रहा है।


सुबह 5:30 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से ट्रेन चलकर सुबह 7:45 पर आगरा आएगी। हबीबगंज से दोपहर में 3 बजे चलकर शताब्दी स्पेशल ट्रेन रात में 9:05 पर आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी और नई दिल्ली स्टेशन पर रात 11:55 पर पहुंचेगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें