उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल ने टिकट चेकिंग में केवल अक्तूबर में ही 33,455 मामलों में कार्रवाई की। यात्रियों से 2.02 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह राशि बीते साल के 1.72 करोड़ रुपये की तुलना में 16.99 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के निर्देशन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हर्षिकेश मौर्य के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग, आगरा मंडल की ओर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत चलाया गया। बिना टिकट यात्रा के 17,100 मामलों में 1.19 करोड़ रुपये, अनियमित यात्रा के 16,342 मामलों में 82.31 लाख रुपये और बिना बुक लगेज के 13 मामलों में 12,595 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कुल 33,455 मामलों से 2.02 करोड़ रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। एसीएम संजय गौतम ने बताया कि औचक जांच और स्पॉट टिकट चेकिंग अभियान जारी हैं।