सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स तोड़ने वाले बल्क वेस्ट जनरेटर पर जुर्माना लगाया जाएगा। स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 की तैयारियों के बीच नगर निगम सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स का पालन न करने वाले बल्क वेस्ट जनरेटरों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। मंगलवार को स्मार्ट सिटी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने अधिकारियों को कचरा निस्तारण के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर सतर्कता आवश्यक है। रात में सफाई व्यवस्था को लेकर भी कई शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। रात में सफाई कार्य की सघन निगरानी की जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाए। सभी जोनल सफाई अधिकारियों और सफाई निरीक्षक पूरी तत्परता से काम करें। बैठक में सभी जोनल सफाई अधिकारी, सफाई निरीक्षक सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।