फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepti Sharma: इंग्लैंड में दीप्ती ने उड़ाई गिल्लियां, हिंदुस्तान में नाचे लोग, पूर्व क्रिकेटरों ने कहा ये

Mon, 26 Sep 2022 05:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ती शर्मा ने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। उन्होंने जिस तरह इंग्लैंड की खिलाड़ी को क्रीज से बाहर जाने पर आउट किया, उसकी खूब सराहना हो रही है। 

 
विज्ञापन
क्रिकेटर दीप्ती शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार आलराउंडर दीप्ती शर्मा की समझदारी से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार इंग्लैंड को तीन दिवसीय मैचों की शृंखला में क्लीन स्वीप कर दिया। दीप्ती ने भारत और इंग्लैंड के बीच 24 सितंबर को खेले गए शृंखला के तीसरे और आखिरी मैच में इंग्लैंड की खिलाड़ी चार्लोट डीन को नॉन स्ट्राइकर एंड पर गेंदबाजी के दौरान क्रीज से बाहर निकलते समय आउट कर दिया था। पूर्व क्रिकेटर दीप्ती की मौके पर त्वरित सोच की काफी सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन


दीप्ती के कोच सुमित शर्मा बोले कि उन्होंने जो कुछ किया, वह खेल नियमों के तहत आता है। यही कारण रहा कि तीसरे अंपायर ने भी फैसला भारतीय टीम के पक्ष में दिया। खेल भावना का पाठ पढ़ाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी सिर्फ इस बात से परेशान हो गए कि उन्हें शृंखला के सभी मैचों से हाथ धोना पड़ा।

पूर्व रणजी खिलाड़ी केके शर्मा का कहना है दीप्ती का उस क्षण लिया गया फैसला बिल्कुल सटीक था। पूर्व क्रिकेटर रमन दीक्षित का कहना है कि दीप्ती की समझदारी के चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करने का अवसर मिला। यह पल यादगार रहा। दीक्षित ने कहा कि दीप्ती के कारण क्लीन स्वीप करने से करियर का अपना आखिरी मैच खेली टीम की गेंदबाज झूलन गोस्वामी की विदाई को भी शानदार बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें