फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Police: ताजमहल की सुरक्षा में तैनात 15 पुलिसकर्मियों को हटाया गया, जानिए क्या है वजह

Mon, 26 Sep 2022 03:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल के यलो जोन की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत मिल रही थीं। इस पर एसएसपी ने जांच कराई। जांच में चिन्हित 15 पुलिसकर्मियों को ताज सुरक्षा से हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल सुरक्षा में तैनात नौ मुख्य आरक्षी और छह आरक्षियों को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने हटा दिया है। ये पुलिसकर्मी कई साल से यहां संबद्ध थे, जबकि तैनाती गैर जनपद में थी। इन पर एक दूसरे की शिकायत करने का भी आरोप है। जांच में मामला सामने आने के बाद एसएसपी ने रवानगी कर दी।

विज्ञापन


ताजमहल के यलो जोन में पुलिस और पीएसी रहती है। कर्मचारियों को निर्धारित स्थान पर ड्यूटी करनी होती है। इसके अलावा कोई जिम्मेदारी नहीं होती। ऐसे में कई पुलिसकर्मी सालों से ताज सुरक्षा में संबद्ध हैं। 15 पुलिसकर्मी आपस में एक-दूसरे की शिकायत करते थे। मामला एसएसपी तक पहुंचा। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि इसमें सभी को पांच साल से अधिक हो गए थे। अब अन्य को भी चिह्नित किया जा रहा है।

Sena Bharti 2022: फर्जी दस्तावेज के साथ इटावा का युवक गिरफ्तार, अग्निवीर भर्ती में आया था आगरा

खनन वालों से साठगांठ में दरोगा, सिपाही लाइन हाजिर

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने थाना सैंया के दरोगा मोहित शर्मा और सिपाही दिनेश कुमार को लाइन हाजिर किया है। सैंया में हाल ही में खनन के वाहन पकड़े गए थे। एक सौ से अधिक मुकदमे दर्ज किए गए। वाहनों को निकालने में पुलिसकर्मियों की सांठगांठ की शिकायत मिली थी। 

विज्ञापन


इस पर गोपनीय जांच की जा रही है। ऐसे में कई पुलिसकर्मी जांच के घेरे में हैं। इस कार्रवाई के पीछे भी यही वजह होने की चर्चा है। एसएसपी ने बताया कि शिकायत मिलने पर दरोगा और सिपाही की जांच कराई गई थी। साक्ष्यों के आधार पर दोनों को लाइन हाजिर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें