फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट सम्मेलन: केंद्रीय राज्यमंत्री बोले- सीमित न रहें, सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाएं

Fri, 30 Dec 2022 01:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सम्मेलन में शोधार्थियों ने शोधपत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए। डॉ. शिवानी चौधरी ने एग्रीकल्चर व किचन वेस्ट से नैनो सेल्यूलोज बनाने की जानकारी दी। बताया कि नैनो सेल्यूलोज का घाव पर पट्टी के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट (आईसीसी) के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का समापन हुआ। यहां युवा वैज्ञानिकों को अपनी खोज को समझाने का मौका मिला। अधिकांश ने जीवन को सरल कैसे बना सकते हैं, इसके उपाय सुझाए। वहीं मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा कि शिक्षक और छात्र-छात्राएं शोध कार्य, प्रैक्टिकल और पढ़ाई तक ही सीमित न रहें, सामाजिक जिम्मेदारी भी निभाएं।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री ने आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह के निधन पर शोक जताया। उनके साथ अपने अनुभवों को साझा किया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने रिसर्च को और बढ़ावा देने पर जोर दिया। आईसीसी के अध्यक्ष प्रो. जीसी सक्सेना ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से युवा वैज्ञानिकों को एक मंच देने की कोशिश की गई, नए-नए रिसर्च पर चर्चा हुई। समाज और आमजन के जीवन को आसान बनाने की दिशा में रिसर्च पर जोर दिया गया। 

आईसीसी के सचिव प्रो. राजेश धाकरे ने अतिथियों का स्वागत, प्रो. अजय तनेजा ने धन्यवाद ज्ञापन और संचालन प्रो. मनोज रावत ने किया। समारोह में वैज्ञानिकों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र दिए गए। 23 से अधिक पुरस्कार युवा वैज्ञानिकों को अलग-अलग श्रेणी में दिए गए। प्रो. देवेंद्र कुमार, प्रो. जैसवार गौतम, प्रो. अमित अग्रवाल, प्रो. आशीष, प्रो. विनोद कुमार, डॉ. भूपेंद्र सिंह, चेतन गौतम आदि की उपस्थिति रही। 

ये पुरस्कार दिया गया

प्रो. सीपी भसीन अवॉर्ड: रिन्नी व कृष्ण त्यागी को उनके सर्वोत्तम मौखिक प्रस्तुति के लिए।  
विज्ञापन

प्रो. जीएल तलेसरा अवार्ड: शिवानी चौधरी को उनके कार्बनिक रसायन में सर्वोत्तम प्रस्तुति के लिए।   डॉ. आरपीएस चौहान अवॉर्ड: विजय जैन को उत्कृष्ट मौखिक प्रस्तुति के लिए। 

नैनो सेल्यूलोज का उपयोग घाव की पट्टी के रूप में

सम्मेलन में शोधार्थियों ने शोधपत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए। डॉ. शिवानी चौधरी ने एग्रीकल्चर व किचन वेस्ट से नैनो सेल्यूलोज बनाने की जानकारी दी। बताया कि नैनो सेल्यूलोज का घाव पर पट्टी के रूप में उपयोग किया जा सकता है। प्रो. कमलेश श्रीनिवास ने केलोरिमेट्री का इस्तेमाल करके खाने में आयरन की मात्रा का पता लगाने का शोध कार्य प्रस्तुत किया। उन्होंने नैनो टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से समझाया कि सोने का रंग पीला और चांदी का रंग सफेद क्यों होता है। यामिनी पटेल ने कहा कि उन्होंने फ्यूज पेरोल बनाया है, इसका इस्तेमाल एंटी कैंसर, एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में किया जा सकता है। ये आमजन के लिए वरदान साबित होगा। डॉ. सलीम जावेद ने कहा कि उन्होंने बिना केमिकल का इस्तेमाल किए और कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के जरिये ड्रग्स डिजाइन किए हैं। उन ड्रग्स का मानव शरीर पर प्रभाव को लेकर शोध चल रहा है। ड्रग डिजाइन के शोध पर 50 से अधिक शोधपत्र 2022 में प्रकाशित कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें