फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जिलों के युवा हुए निराश, कोरोनावायरस के चलते टल गई सेना की भर्ती

Fri, 13 Mar 2020 12:01 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

आगरा और अलीगढ़ मंडल के छह जिलों के लिए मथुरा में होने वाली सेना भर्ती की प्रक्रिया को एक बार फिर टाल दिया गया है। 17 मार्च से प्रस्तावित सेना भर्ती को इस बार कोरोना वायरस के दृष्टिगत जिला प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग के आग्रह पर टाला गया है।
विज्ञापन
सेना भर्ती रैली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना में भर्ती के लिए आगरा और अलीगढ़ मंडल के अंतर्गत जनपद आगरा, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, मथुरा और फिरोजाबाद के युवाओं से आवेदन मांगे गए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार 17 मार्च से मथुरा के ईगल ग्राउंड पर यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी।
विज्ञापन


इसके लिए संबंधित छह जनपदों के 1.21 लाख युवाओं ने आवेदन किया था। सेना ने भी तैयारी पूरी कर ली थी। लेकिन मथुरा जिला प्रशासन ने वर्तमान स्थितियों को देखते हुए इसे फिलहाल टालने के लिए सेना से आग्रह किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति के दृष्टिगत रखते हुए दी गई सलाह को आधार बनाया गया।
विज्ञापन

इस पर सेना के अफसरों ने अमल करते हुए फिलहाल 17 मार्च से शुरू हो रही भर्ती रैली को टाल दिया है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश हैं कि कोरोना वायरस को देखते हुए भीड़ एकत्र न की जाए। इसी के तहत सेेना की भर्ती टाली गई है। सेना की ओर से ही निर्णय लिया गया है।

पिछले माह भी टली थी सेना भर्ती

मथुरा जनपद में भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया पिछले फरवरी माह में भी टल गई थी। उस वक्त जिला प्रशासन ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के साथ होली के त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस की उपलब्धता न होने की स्थिति का हवाला दिया गया था। इसके चलते सेना ने छह फरवरी की भर्ती को टालते हुए नई तिथि 17 मार्च घोषित की थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें