फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस देने गए विद्युत कर्मियों से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
औंछा। ज्योंती रोड विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी सोमवार को एक नलकूप संचालक को नोटिस देने गए थे। आरोप है कि इससे नाराज आरोपी व साथी ने टीम के साथ अभद्रता की। लाठी-डंडा निकाल कर लाए तो कर्मी गांव से भाग निकले। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में ज्योती रोड विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजीटू उदयपाल सिंह, लाइनमैन सूरज कुमार, दिनेश कुमार, मीटर रीडर कौशलेंद्र और कुल्दीप सोमवार को नोटिस लेकर गांव देवपुर भरथरा पहुंचे थे। टीम ने प्राइवेट नलकूप संचालक गिरंद सिंह को विद्युत बकाए का नोटिस दिया। नोटिस को देखते ही गिरंद सिंह व उसका पुत्र रमेश आक्रोशित हो गया। पिता पुत्र टीम के साथ अभद्रता करने लगे। आरोपी लाठी डंडा लेकर आए तो कर्मी गांव से भाग निकले। थाने पहुंच कर टीजीटू ने पिता पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें