फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता कारोबारियों पर आयकर छापा: 500 के नोटों की इतनी गड्डियां, ले जाने के लिए लगाईं कैश वैन; कार्रवाई जारी

Tue, 21 May 2024 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जूता कारोबारियों पर आयकर विभाग के इन्वेस्टिगेशन विंग के छापे का कार्रवाई चौथे दिन भी जारी है। अब तक इतनी बड़ी रकम मिल चुकी है, कि दो कैश वैन नोटों से फुल हो गईं। कैश वैन से इन नोटों को करेंसी चेस्ट में भेजकर जमा कराया गया।  
 
विज्ञापन
जूता कारोबारियों पर आयकर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के तीनों जूता कारोबारियों से तीन दिन में 11,200 से ज्यादा नोटों के बंडल डबल बेड और अलमारियों में मिले हैं। इस रकम को बैंक की कैश जमा करने वाली वैन से करेंसी चेस्ट में भेजकर जमा कराया गया।   
विज्ञापन




इसके अलावा लगभग 40 करोड़ रुपये की पर्चियां भी कारोबारियों के पास से मिली हैं जिनका भुगतान किया जाना था। प्रतिष्ठानों से मिले आभूषणों की कीमत का भी आंकलन किया जा रहा है। आयकर विभाग के मुताबिक तीनों जूता कारोबारियों के ठिकानों पर यह छापा चौथे दिन मंगलवार को भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्वेस्टिगेशन विंग के जॉइंट डायरेक्टर अमरजोत के निर्देशन में एमजी रोड स्थित बीके शूज के अशोक मिड्डा, मंशु फुटवियर के हरदीप मिड्डा और हरमिलाप ट्रेडर्स के रामनाथ डंग के घर और प्रतिष्ठान पर छापा मारा गया। सोमवार को कार्रवाई का तीसरा दिन था। कार्रवाई का मंगलवार को चौथा दिन है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें