फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रॉपर्टी डीलर से मांगी गई 10 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी; केस हुआ दर्ज

Tue, 21 May 2024 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिचपुरी क्षेत्र के गांव लड़ामदा के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर के पास 10 लाख रुपये की रंगदारी के लिए फोन आया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद से प्रोपर्टी डीलर दहशत में है। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के गांव लड़ामदा में प्रॉपर्टी डीलर से 10 लाख रुपये महीने की चौथ मांगी गई है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 5 नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बिचपुरी क्षेत्र के गांव लड़ामदा निवासी हरेंद्रपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी गांव में ब्रदर्स प्रॉपर्टी लिंकर्स नाम से फर्म है। आरोप लगाया कि पिछले आठ दिन पूर्व पांच से छह लोगों ने उससे 10 लाख रुपये महीने चौथ मांगी थी।

रकम नहीं देने पर दो दिन बाद दोबारा से 20-25 लोग ऑफिस में हथियार लेकर आ गए। उन्हें और सहयोगी संदीप सेंगर को धमकाया। रुपये नहीं देने पर काम नहीं करने देने और जान से मारने की धमकी दी गई। बताया कि इनमें से उन्होंने कुछ लोगों को पहचान लिया।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को फोन आया कि हम राना गैंग से बोल रहे हैं। रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। शनिवार को मामले में पीड़ित ने पांच नामजद एवं 15-20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।

थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार शाम को पीड़ित की तहरीर पर बिचपुरी निवासी अजय, अभिषेक, अलबतिया निवासी बंशी, लोकेश और नगला पातीराम निवासी अनुज कुशवाह के साथ ही 15-20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें