फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सराफा फर्म जीटी चेंस पर आयकर का छापा, नमक की मंडी में बंद रहीं दुकानें

Mon, 07 Feb 2022 01:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : i stock
विज्ञापन

आगरा में आयकर विभाग ने रविवार को नमक की मंडी में सराफा फर्म जीटी चेंस पर छापा मारा। चांदी की पायल, बुलियन और सराफा कारोबार करने वाली फर्म जीटी चेंस पर आयकर विभाग ने सुबह से कार्रवाई शुरू कर दी। फर्म के नमक की मंडी और ट्रांसयमुना कॉलोनी समेत कई परिसरों में एक साथ कार्रवाई शुरू की गई जो देर रात तक जारी रही। आयकर विभाग को इस कार्रवाई में बड़ी आयकर चोरी का खुलासा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की चार टीमों ने जीटी चेंस पर रविवार सुबह छापा मारा। फर्म संचालक रामकुमार गुप्ता और उनके पुत्र प्रशांत गुप्ता के खातों और आयकर रिटर्न को जांचने के बाद कार्रवाई की गई। आयकर की टीमें तीन महीने से कंपनी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थीं। 

यह गड़बड़ी मिली

आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जो लेनदेन हुए, उसमें फर्म की बड़ी आय छिपाई जा रही है। फर्म का कारोबार केवल चांदी की पायलों तक सीमित नहीं है। कई सेगमेंट में कंपनी काम कर रही है। आगरा के बाहर से आने वाले बुलियन की जानकारी विभाग को स्टॉक बुक में नहीं मिली।

विज्ञापन

चांदी की खरीद कर बड़ी मात्रा में पायलों का उत्पादन किया गया, लेकिन यह बिक्री बुक्स में नहीं दिखाई गई। आयकर विभाग की टीमों ने जीटी चेंस से सभी कंप्यूटर का डाटा और बुक्स के साथ खरीद बिक्री के कच्चे बिल भी जब्त कर लिए, जिनकी जांच जारी है। मोबाइल फोन के जरिए भी जानकारी जुटाई जा रही है।

नमक की मंडी, जौहरी बाजार में बंद रहे प्रतिष्ठान

रविवार को सीजन का बड़ा सहालग था, लेकिन आयकर विभाग की सुबह हुई कार्रवाई के डर से सराफा कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान ही नहीं खोले। नमक की मंडी, किनारी बाजार, जौहरी बाजार में सराफा मार्केट में बनी दुकानों के शटर का ताला नहीं खुला, जबकि रविवार को सहालग के  कारण अच्छी बिक्री का अनुमान था। 

सुबह 11 बजे जो व्यापारी दुकानें खोलने पहुंचे तो छापे की जानकारी हुई। उसके बाद अपने प्रतिष्ठानों को खोले बिना ही चले आए। जिन कारोबारियों का जीटी चेंस से लेनदेन था, उन्होंने अपने सभी प्रतिष्ठानों पर ताले लगाए रखे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें