फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में आयकर का छापा: अखिलेश के करीबी मनोज यादव के घर 60 घंटे से जांच जारी, एक-एक दस्तावेज खंगाल रही टीम

Tue, 21 Dec 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

आयकर विभाग की टीम शनिवार से यहां कार्रवाई कर रही है। मनोज यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन
मैनपुरी: सपा नेता मनोज यादव के घर आयकर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित आरसीएल कंपाउंड में चल रही आयकर विभाग की जांच सोमवार को 60 घंटे का समय बीतने के बाद भी जारी रही। शनिवार को सुबह छह बजे से ये कार्रवाई चल रही है। सोमवार को भी दिन भर आयकर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही बनी रही। टीम एक-एक दस्तावेज खंगाल रही है। 
विज्ञापन

आरसीएल के निदेशक हैं मनोज यादव
शनिवार सुबह छह बजे आयकर विभाग की एक बड़ी टीम आरसीएल के निदेशक मनोज यादव के पंजाबी कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंची थी। इसके बाद टीम ने उनके घर, कार्यालय, विद्यालय और अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू की। तब से लेकर अब तक लगातार ये जांच जारी है। सोमवार शाम को जांच शुरू हुए 60 घंटे का समय पूरा हो गया है, लेकिन अब तक ये खत्म नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने बीते दस सालों के एक-एक दस्तावेज को बारीकी से खंगाल रही है। 
सोमवार को मनोज यादव या उनके परिवार का कोई सदस्य तो बाहर नहीं आया, लेकिन टीम के सदस्यों की आवाजाही बनी रही। कई बार आयकर विभाग की गाड़ियां आती जाती रहीं। कड़ी सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा। मनोज यादव को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का करीबी माना जाता है। मंगलवार को अखिलेश यादव मैनपुरी आ रहे हैं, ऐसे में उनकी इस पूरे मामले को लेकर क्या प्रतिक्रिया होगी, इसका लोगों को इंतजार है।  
विज्ञापन


कुछ अधिकारी लौटे तो कुछ नए अधिकारी पहुंचे
सोमवार को आयकर विभाग के कुछ अधिकारी वापस लौट गए तो वहीं कुछ नए अधिकारी भी पहुंचे। सूत्रों के अनुसार सोमवार को आए अधिकारियों में कानपुर से आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

संबंधित खबर...
आयकर विभाग का छापा: मैनपुरी में अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव के घर 36 घंटे बाद भी जांच जारी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें