कासगंज में घी व्यापारी के यहां आयकर टीम की कार्रवाई के दौरान तैनात पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग आगरा की टीमों के द्वारा देसी घी व्यापारी सुधीर गुप्ता के प्रतिष्ठान और घर पर टीमों की कार्रवाई जारी है। दो दिन से दिनरात चल रही इस कार्रवाई को लेकर शहर के कारोबारियों में खलबली है। सूत्रों का कहना है कि देसी घी कारोबारी की एक अन्य फर्म की जानकारी जांच टीम को मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं।
देसी घी कारोबारी के यहां यह कार्रवाई बुधवार दोपहर से शुरू हुई। बुधवार दोपहर के बाद से यह कार्रवाई पूरी रात चलती रही। बृहस्पतिवार को भी यह कार्रवाई निरंतर जारी थी। इतने लंबे समय तक किसी प्रतिष्ठान पर शहर में पहली बार छापामार कार्रवाई चली है। इसको लेकर तरह तरह के कयास कारोबारियों के बीच लगाए जा रहे थे।
ये भी पढ़ें- टूंडला उपचुनावः पुलिस चेकिंग में कार से मिले 50 लाख रुपये, मतदान से पहले बांटने की आशंका
व्यापारियों में भी छापामार कार्रवाई को लेकर खलबली देखी गई। देसी घी कारोबारी उस समय आयकर विभाग के रडार पर आ गए जब टूंडला उपचुनाव के दौरान उनकी कार से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। तभी से आयकर विभाग व्यापारी पर पूरी नजर बनाए हुए था।