फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: घी व्यापारी के प्रतिष्ठान और घर पर आयकर की कार्रवाई जारी, रात भर डटी रहीं टीमें

Fri, 15 Jan 2021 11:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कासगंज में घी व्यापारी के यहां आयकर टीम की कार्रवाई के दौरान तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आयकर विभाग आगरा की टीमों के द्वारा देसी घी व्यापारी सुधीर गुप्ता के प्रतिष्ठान और घर पर टीमों की कार्रवाई जारी है। दो दिन से दिनरात चल रही इस कार्रवाई को लेकर शहर के कारोबारियों में खलबली है। सूत्रों का कहना है कि देसी घी कारोबारी की एक अन्य फर्म की जानकारी जांच टीम को मिली है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं।
विज्ञापन


देसी घी कारोबारी के यहां यह कार्रवाई बुधवार दोपहर से शुरू हुई। बुधवार दोपहर के बाद से यह कार्रवाई पूरी रात चलती रही। बृहस्पतिवार को भी यह कार्रवाई निरंतर जारी थी। इतने लंबे समय तक किसी प्रतिष्ठान पर शहर में पहली बार छापामार कार्रवाई चली है। इसको लेकर तरह तरह के कयास कारोबारियों के बीच लगाए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें- टूंडला उपचुनावः पुलिस चेकिंग में कार से मिले 50 लाख रुपये, मतदान से पहले बांटने की आशंका
विज्ञापन


व्यापारियों में भी छापामार कार्रवाई को लेकर खलबली देखी गई। देसी घी कारोबारी उस समय आयकर विभाग के रडार पर आ गए जब टूंडला उपचुनाव के दौरान उनकी कार से 50 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई। तभी से आयकर विभाग व्यापारी पर पूरी नजर बनाए हुए था।
विज्ञापन

आयकर विभाग की अपर निदेशक आयकर जांच आगरा नीलम अग्रवाल व अन्य आयकर अधिकारियों की टीम के साथ जांच पड़ताल की कार्रवाई की जा रही है। जांच का दायरा और बढ़ गया है क्योंकि आयकर टीम को अन्य जानकारियां भी जांच पड़ताल के दौरान मिली हैं। जिससे जांच का दायरा और बढ़ता जा रहा है।

व्यापारिक लेनदेन के अलावा संपत्ति आदि का ब्यौरा भी टीम के द्वारा जुटाया जा रहा है। घी कारोबारी सुधीर गुप्ता व उनके रिश्तेदार व परिवार के सदस्यों के लेनदेन की जानकारियां जांच के दायरे में है। अब यह कार्रवाई आगे और चलने के कयास लगाए जा रहे हैं। आयकर विभाग की ओर से इस कार्रवाई के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।

सहावर गेट बाजार में बना रहा कौतूहल
आयकर के छापे की कार्रवाई को लेकर सहावर गेट बाजार क्षेत्र में काफी कौतूहल बना रहा। कारोबारी के प्रतिष्ठान की ओर लोगों की नजरें बनीं थीं। जैसे ही प्रतिष्ठान का शटर उठता कोई पुलिसकर्मी या विभाग की टीम का कोई सदस्य बाहर आता या कोई अंदर जाता तो लोगों की निगाह इस बात पर बनी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें