खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम
आगरा। मंडी समिति ग्राउंड पर खेले जा खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम के चौथे दिन सोमवार सैंया और सरेंडा न्याय पंचायत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
दिन का पहला मुकाबला सितोली और सैंया ग्राम पंचायत के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सैंया ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 15 ओवरों के इस मुकाबले में सैंया ने 4 विकेट के नुकसान पर 209 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सितोली की टीम 6 विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी। शानदार बल्लेबाजी के लिए सितोली के अभय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दूसरा मुकाबला सरेंडा और सैंया न्याय पंचायत के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सैंया की टीम महज 97 रनों पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सरेंडा न्याय पंचायत की टीम ने कड़े मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच में गेंद और बैट से शानदार प्रदर्शन करने वाले सरेंडा के ओमवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजन समिति अध्यक्ष चेयरमैन सुधीर गर्ग गुड्डू ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। मौके पर सूरज शर्मा, कमलेंद्र प्रधान, मुनेंद्र, सत्यवीर, अवधेश आदि मौजूद रहे।
खेरागढ़ विधानसभा क्रिकेट महासंग्राम