फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: वाल्मीकि वाटिका का नौ लाख रुपये में होगा जीर्णोद्धार

Tue, 06 Jan 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
वाल्मीकि वाटिका के पुन निर्माण के लिए हवन पूजन करती महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाहा|
विज्ञापन
आगरा। घटिया आजम खां स्थित भगवान महर्षि वाल्मीकि वाटिका के जीर्णोद्धार के लिए सोमवार दोपहर विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। महापौर हेमलता दिवाकर ने सबसे पहले वाल्मीकि वाटिका का निरीक्षण किया और वहां स्थापित प्रतिमा को नमन कर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने बताया कि वाटिका के जीर्णोद्धार के लिए 9 लाख रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। कार्य की शुरुआत पूर्व पार्षद भारत भूषण गप्पी ने नारियल फोड़कर की। इस मौके पर गौरव वाल्मीकि, सतीश यदुवंशी, दिनेश मुंशव, श्यामबाबू वाल्मीकि, बिरजू नरवार, अरुण कुमार चामड़िया, संजय ऊंचिया, शिवम चौहान, हर्ष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें