माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गया। इस बार मथुरा में इंटरमीडिएट में राया के मोहित शर्मा 92.40 प्रतिशत अंक और हाईस्कूल में राया के ही योगेंद्र सोलंकी 92.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अव्वल रहे।
विज्ञापन
इंटरमीडिएट में अव्वल आने वाले मोहित शर्मा राया के तिलक सिंह इंटर कालेज नीमगांव के छात्र हैं। हाईस्कूल की परीक्षा में अव्वल आने वाले योगेंद्र सोलंकी राया के चौ. राजवीर सिंह इंटर कालेज अनौड़ा के छात्र हैं। परिणाम शुक्रवार को करीब 12:30 घोषित हो गया।
इसके साथ ही साइबर कैफे पर भीड़ जुट गई। हालांकि बहुत से बच्चों ने मोबाइल और घर पर ही संबंधित वेबसाइट पर रिजल्ट देखा। इस बीच में वेबसाइट नहीं खुलने की समस्या भी आम रही।
विज्ञापन
साइबर कैफे पर रिजल्ट देखने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पास होने पर रिजल्ट का प्रिंट आउट निकलवाया। अधिकांश छात्र-छात्राओं ने फोन पर तत्काल ही परिवारीजनों को सूचना दी। साइबर कैफे के बाहर अपने दोस्तों को रिजल्ट जानने की उत्सुकता भी देखी गई।
वैसे तो दोस्त साथ ही पहुंचे थे लेकिन यदि कोई नहीं था तो अपना रिजल्ट जानने के बाद तुरंत उसे फोन किया गया। ऐसे में कई बच्चों की आंखों में आंसू भी देखे गए। बहुत से अच्छे नंबर आने पर रोए तो कई उम्मीद से कम नंबर आने पर।
ये हैं इंटरमीडिएट के मेधावी
रिजल्ट के बाद खुशी मनाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
1. मोहित शर्मा 92.40 श्री तिलक सिंह इंटर कालेज नीमगांव, राया
2. दुष्यंत उपाध्याय 91.80 श्रीमती गंगा देवी इंटर कालेज पैंठा, गोवर्धन
3. प्रियंका सिंह 90.80 चमेली देवी खंडेलवाल कन्या इंटर कालेज, मथुरा
4. पवन कुमार 90.20 श्रीमती सेवती इंटर कालेज, राया
5. गौरव शर्मा 90.00 जनता इंटर कालेज, नौहझील
5. धीरेंद्र सिंह 90.00 एमबीएस इंटर कालेज, नगला तेजा सिहोरा
6. नितिन कुमार 89.80 आरबीएस इंटर कालेज, सौंख
6. दीपमाला ज्योति 89.80 सामलिया सिंह इंटर कालेज, सल्ल मांट
6. हर्षिता 89.80 पं. एचएलबीएल इंटर कालेज, गोसना
7. अंजू शर्मा 89.60 मां. रतनी देवी इंटर कालेज बिसावली, राया
8. ठाकुरलाल दीक्षित 89.40 श्रीकृष्ण इंटर कालेज दलौता, राया
8. सौरभ शर्मा 89.40 इंडियन इंटर कालेज, राया
8. पुष्पेंद्र 89.40 दीनदयाल इंटर कालेज, अड़ीग
9. गोपाल सिंह 89.00 चौ. टीडीएस चौहरी, राया
10. दीपक चौधरी 88.80 सुभाष आदर्श इंटर कालेज, मानागढ़ी