फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्ट्रोक, हार्टअटैक हो तो 4 घंटे में पहुंचें अस्पताल, इंजेक्शन से बचेगी जान

विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जांच कराने के लिए लगी भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
आगरा। पारा कम होने पर हृदयाघात (हार्टअटैक) और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में रोजाना 8 से 12 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मरीजों की जान बचाने के लिए 40 हजार रुपये का जीवन रक्षक इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। चार घंटे में यह इंजेक्शन लग जाने पर 80 फीसदी तक मरीजों की जान बचाई जा रही है।
विज्ञापन


हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉ. बसंत गुप्ता ने बताया कि पारा कम होने से नस सिकुड़ने लगती हैं और रक्त संचार प्रभावित होता है। इससे हृदयाघात का खतरा दोगुना हो जाता है। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों में 20 फीसदी मरीजों की उम्र 40 से कम है। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. गौरव धाकरे ने बताया कि ठंड में रक्तचाप बढ़ जाता है, इससे ब्रेन स्ट्रोक का भी खतरा अधिक है। बीते दो सप्ताह से ब्रेन स्ट्रोक के इमरजेंसी 3 से 5 मरीज आ रहे हैं। चार घंटे में इमरजेंसी में आने पर इनको भी जीवन रक्षक इंजेक्शन निशुल्क लगाया जा रहा है। निजी अस्पतालों में इसका शुल्क 40 हजार रुपये से अधिक है।
विज्ञापन






सीएचसी पर भी शुरू होगी सुविधा
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जीवन रक्षक इंजेक्शन की सुविधा जल्द ही सीएचसी पर भी शुरू होगी। इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द शुरू होगा।






इन बातों का रखें ध्यान
- रक्तचाप मरीज खुद से दवाएं बंद न करें।
- रोजाना रक्तचाप की जांच करके नोट कर लें।
- घबराहट, पसीना आने पर डॉक्टर को दिखाएं।
- मधुमेह नियंत्रित रखें, तले भोजन से बचें।
- धूप खिलने के बाद ही बाहर टहलने निकलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें