फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः पुलिस के जाने के दो घंटे बाद लोगों ने निकाला शव, फिर हुआ हंगामा

Wed, 14 Jun 2017 04:35 PM IST
टीम डिजिटल आगरा
विज्ञापन
अाग के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के शाहगंज में रामनगर की पुलिया इलाके में आग लगने के बाद पुलिस की लापरवाही पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सही से मकान की छानबीन भी नहीं की। फायर बिग्रेड के आग बुझाने के बाद पुलिस मौके से चली आई। इसके बाद लोगों ने वहां छानबीन की तो उन्हें रोहन की जली हुई लाश मिली।  
विज्ञापन


बता दें कि आगरा के शाहगंज में राम नगर पुलिया स्थित डॉक्टर वाली गली में शू केमिकल गोदाम में सुबह करीब 10:45 बजे आग लगी। तीन फीट की गली बने मकान में आग लगने से फायर ब्रिगेड अंदर नहीं जा पा रही थी। हालांकि स्‍थानीय लोगों की मदद से जैसे-तैसे फायरकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। 

पूरी बस्ती में आग की दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। गोदाम में फंसे राजेश और कालू भी बाहर गए। ऐसे आग लगने के बाद पुलिस पड़ताल कर वापस चली आई। इसके बाद लोगों देखा तो रोहन कहीं नजर नहीं आया। ऐसे में लोग हिम्मत जुटाकर गोदाम के अंदर गए। 
विज्ञापन

यहां देखा तो रोहन का जला हुआ शव पड़ा था। 

पुलिस के जाने के दो घंटे बाद शव मिलने की सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस दोबारा लौटकर मौके पर आई। इसके बाद लोगों ने पुलिस की लापरवाही पर ह‌ंगामा शुरू कर दिया। बस्ती वाले मैनरोड पर शव रखकर जाम लगाने लगे। हंगामा बढ़ते देख आसपास बाजार भी बंद हो गया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें