फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति में सुधार...बदल रही यूपी के प्रति धारणा, वित्त मंत्री ने जानें क्या कहा

Tue, 01 Jul 2025 09:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना आगरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी के प्रति बदल देश और दुनिया की धारणा बदल रही है। 
 
 
विज्ञापन
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानून व्यवस्था और आर्थिक स्थिति से उत्तर प्रदेश के प्रति देश और दुनिया की धारणा बदल रही है। 25 करोड़ लोग खुशहाल बनें। इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है। ये बातें सूबे के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहीं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के कोषागार में वित्त मंत्री ने सोमवार को 1.25 करोड़ रुपये के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में 1 लाख करोड़ का निर्यात था। अब वह बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये हो गया है। बैंकिंग कारोबार पिछले 8 साल में 12.75 लाख करोड़ से बढ़कर 30 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है।

जीएसटी में वृद्धि हो रही है। आर्थिक स्थिति प्रदेश की खुशहाली का पैमाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए संकल्पित हैं। दोपहर करीब 3 बजे वित्त मंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने पेंशन कक्ष, सीसी सड़क, सोलर प्लांट व अन्य कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कोषागार में 14.62 लाख रुपये से पेंशन कक्ष, 12.35 लाख रुपये से शिक्षा पेंशन अनुभाग, 19.60 लाख रुपये से सिविल पेंशन अनुभाग और 7.84 लाख रुपये से सड़क निर्माण का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने 46 लाख रुपये से निर्माणाधीन रिकॉर्ड रूम का शिलान्यास किया। इस दौरान मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, मुख्य कोषाधिकारी रीता सचान की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें