आगरा मेट्रो के कार्य के चलते दिल्ली हाईवे पर इसी सप्ताह गुरुद्वारा कट बंद कर दिया जाएगा। यहां पर बैरिकेडिंग की जाएगी, इसके साथ ही संकेतक भी लगाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन (यूपीएमआरसी) इसी सप्ताह गुरुद्वारा कट को बंद कर बैरिकेडिंग कर देगा। इससे पहले बने कट को चालू कर दिया जाएगा। सोमवार को यूपीएमआरसी की टीम ने कट का निरीक्षण किया है। यहां संकेतक समेत अन्य कार्य किए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के परियोजना निदेशक अरविंद राय ने बताया कि पहले कॉरिडोर के अंतिम तीन स्टेशन आईएसबीटी, गुरु के ताल और सिकंदरा एलिवेटेड हैं। इसमें आईएसबीटी स्टेशन का कार्य चल रहा है और ये सर्विस रोड पर बन रहा है। गुरुद्वारा पर बने कट पर ही स्टेशन बनना है। ऐसे में इसे इसी सप्ताह बंद कर दिया जाएगा।
इस कट से करीब 20 मीटर पहले ही नया कट बना दिया है। यहां संकेतक समेत अन्य जानकारी के लिए बोर्ड लगाए जाएंगे। पुराना कट बंद करने की जानकारी यातायात पुलिस को भी दे दी है। स्टेशन बननेे के बाद पुराना कट फिर से चालू हो जाएगा और नया बंद कर दिया जाएगा।