वकीलों ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री तक पोस्टकार्ड से पहुंचाएंगे पीड़ितों की आवाज
युवा अधिवक्ता संघ ने श्री पारस अस्पताल के पीड़ितों की तरफ से सीबीआई जांच की मांग को लेकर पोस्टकार्ड अभियान की शुरूआत की है। इसके माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड भेजा जाएगा। दीवानी न्यायालय के प्रत्येक चैंबर पर पोस्टकार्ड दिए जाएंगे। सभी अधिवक्ता सहयोग के लिए तैयार हैं। वहीं गली मोहल्लों में भी लोगों से पोस्टकार्ड भरवाए जाएंगे।
युवा अधिवक्ता संघ के मंडल अध्यक्ष नितिन वर्मा ने बताया की पैनल में अब अन्य अस्पताल के पीड़ित भी आने लगे हैं। शाहगंज निवासी नवीन सक्सेना ने पत्नी के इलाज में बरती गई लापरवाही की शिकायत की। उनकी पत्नी का इलाज एक अस्पताल में हुआ था। उनकी मौत पर पहले हृदयघात से मौत होना दर्शाया, बाद में कोरोना पॉजिटिव बताया गया। नितिन वर्मा का कहना है कि पोस्टकार्ड अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंगलवार को 250 पोस्टकार्ड का वितरण किया गया है। इनको पोस्ट कर दिया जाएगा।
दीवानी में बैठक में संरक्षक सुनील शर्मा, उमेश कुमार वर्मा, योगेश लवानिया, कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, गगन शर्मा, ऋषि कुमार वर्मा, सुशील अग्रवाल, धर्मेंद्र निषाद, राजीव ठाकुर, कृपाल सिंह, सुमित पालीवाल, राहुल वर्मा, वरुण शर्मा, पंकज सिंह, कृष्ण कांत शर्मा आदि मौजूद रहे। उधर, बुधवार को अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री से मिलने जाएगा।
श्री पारस अस्पताल पर बदले सुर: डीएम बोले- नहीं दी क्लीनचिट, पुलिस कार्रवाई के लिए स्वतंत्र