श्री पारस अस्पताल प्रकरण: सामाजिक कार्यकर्ता शबी हैदर जाफरी, मोहन अग्रवाल और सत्यवीर चौधरी (बायें से दायें क्रमश:)
- फोटो : अमर उजाला
आईएमए को दी एक दिन में 10 की मौत की जानकारी
आईएमए की जांच समिति को डॉ. अरिन्जय जैन की ओर से दी गई 91 मरीजों की सूची में 26 अप्रैल को 10 मौत दर्शाई गई हैं। 27 अप्रैल का रिकार्ड अभी उपलब्ध नहीं कराया है। ऐसे में प्रशासन की क्लीन चिट पर फिर सवाल खड़े हुए।
मरीजों की मौत की सच्चाई दबाई गई
श्री पारस अस्पताल में 22 मरीजों की मौत की सच्चाई दबाई गई। प्रशासन ने 16 मृतकों के परिजनों के बयानों को भी दरकिनार कर अस्पताल प्रशासन को क्लीन चिट दे दी। इससे प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है। - नरेश पारस, सामाजिक कार्यकर्ता
एसआईटी जांच के लिए जाएंगे कोर्ट
आईएमए को एक दिन में 10 मरीजों के रिकॉर्ड दिए गया, ऐसे में श्री पारस अस्पताल प्रकरण की सच्चाई तभी सामने आएगी, जब इसकी एसआईटी गठित कर जांच कराई जाए। इसके लिए वह कोर्ट की शरण लेंगे। - शबी हैदर जाफरी, सामाजिक कार्यकर्ता
टीका ही बचाएगा जान: युवाओं में टीकाकरण के लिए जोश, 3.90 लाख ने लगवाई वैक्सीन
श्री पारस अस्पताल दमघोंटू मॉकड्रिल मामला: आगरा के युवा अधिवक्ताओं का पैनल लड़ेगा पीड़ितों की लड़ाई, अदालत में प्रार्थनापत्र