फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजडुंडवारा पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज कासगंज गंजडुंडवारा पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़ खबर से संबंधित फोटो गंजडुं? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। विधानसभा चुनावों को लेकर अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। गंजडुंडवारा पुलिस ने मोहनपुर रेल फाटक के पास अमरूद के बाग में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 13 तमंचे, कारतूस और अधबने शस्त्र व उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गंजडुंडवारा पुलिस को सूचना मिली कि मोहनपुर रेल फाटक के पास अमरूद के बाग में शस्त्र फैक्ट्री संचालित हो रही है। गंजडुंडवारा के कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाग की घेराबंदी कर रजनीश पुत्र जयवीर निवासी जखा थाना जैथरा जनपद एटा, कुलदीप पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी प्रह्लादपुर थाना जैथरा जनपद एटा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से 13 तमंचे व अधबने तमंचे, आठ कारतूस व उपकरण बरामद कर लिए। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें