फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की हत्या के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार

विज्ञापन
कासगंज ग्रामीण की हत्या के दो आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार खबर से संबंधित फोटो सिकंदरपुर वैश्य पु? - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य थाना पुलिस ने 12 दिन पूर्व हुई ग्रामीण की हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि 18 जनवरी को मोहनलाल शर्मा (70) की भूमि विवाद के चलते हत्या कर दी गई थी। श्यामू, सिब्बू पुत्रगण विनोद ने अन्य साथियों के साथ कुल्हाड़ी से प्रहार कर हत्या की थी। पुलिस ने श्यामू व सिब्बू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीओ आरके तिवारी के नेतृत्व में टीम जुटीं थीं। पुलिस ने तरसी गांव के मोड़ के पास से श्यामू व सिब्बू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद भी की है। दोनों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें