फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस: शोभित और विवेचक की पार्टी के फोटो वायरल, शिकायतकर्ता को सता रहा ये डर

Fri, 30 May 2025 09:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फर्जी लाइसेंस से शस्त्रों की खरीद-फरोख्त के मामले में आरोपी शोभित चतुर्वेदी के साथ इस केस की विवेचना कर रहे  विवेचक की पार्टी के फोटो वायरल हो रहे हैं। ऐसे में शिकायतकर्ता का कहना है कि विवेचक से न्याय की उम्मीद नहीं है।
 
विज्ञापन
शोभित चतुर्वेदी और विवेचक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध हथियार और फर्जी लाइसेंस की शिकायत करने वाले विशाल भारद्वाज की हत्या की सुपारी दी गई थी। जेल में बंद सोनू गाैतम ने उसके साथी को फोन किया था। इस पर विशाल ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। मगर, केस दर्ज नहीं हुआ। एसटीएफ ने भी अपनी जांच में आरोपों की पुष्टि करते हुए केस दर्ज करने की संस्तुति की थी। मगर, मुकदमा नहीं लिखा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मुख्तार अंसारी से जुड़े अवैध शस्त्र और फर्जी लाइसेंस के आरोपियों के तार, पुलिस नहीं...एसटीएफ करेगी जांच






 

विवेचक हैं विवेक बालियान
थाना नाई की मंडी में अब केस दर्ज हो गया है। विवेचक विवेक बालियान बनाए गए हैं। ऐसे में पीड़ित विशाल भारद्वाज का कहना है कि विवेचक और आरोपी शोभित चतुर्वेदी की फोटो वायरल हो रही हैं। दोनों एक पार्टी में साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें -   UP Police: प्रशिक्षु दरोगा की ये कैसी ट्रेनिंग, 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप; वीडियो हुआ वायरल


 
विज्ञापन

पीड़ित को ये है डर
विवेचक की पहचान भूपेंद्र सारस्वत से भी है। भूपेंद्र का कार्यालय जायदाद केंद्र शास्त्रीपुरम में ही है। यह सिकंदरा में ही आता है। विवेचक से न्याय की उम्मीद नहीं है। हत्या की सुपारी लेने का आरोप जेल में बंद सोनू गाैतम और हरेंद्र राणा पर है। पीड़ित ने इस मुकदमे की भी विवेचना एसटीएफ से कराने की मांग की है।

ये भी पढ़ें -   UP: आंखें फोड़ीं, प्राइवेट पार्ट काटा...इसलिए दो दोस्तों ने 11 वर्षीय बालक को मार डाला, पुलिस भी रह गई सन्न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें