फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वेंडर का आरपीएफ को चैलेंज: छह महीने में 1438 पर कार्रवाई, फिर भी नहीं लग रही लगाम; जानें वजह

Thu, 29 Oct 2026 12:49 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा रेल मंडल में आरपीएफ ने पिछले छह महीने में 1,438 अनधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई कर 4,45,640 रुपये जुर्माना वसूलने का दावा किया है। इसके बावजूद ट्रेनों और स्टेशन परिसर में अवैध वेंडरों की मौजूदगी यात्रियों की सुरक्षा और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है।
 
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के तमाम कड़े दावों के बावजूद अवैध वेंडरों का गोरखधंधा जारी है। ये स्टेशन परिसर और चलती ट्रेनों में बेखौफ होकर खाद्य सामग्री तक बेच रहे हैं। इनसे खरीदी गई सामग्री सेहत और सुरक्षा दोनों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। इसके बावजूद लगाम नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


हालांकि आगरा रेल मंडल में पिछले छह महीनों के दौरान रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने 1,438 अनधिकृत वेंडरों को पकड़ने का दावा किया है। उनसे 4,45,640 रुपये जुर्माना भी वसूला गया है। यह आंकड़े और रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व खानपान की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी, चेकिंग और विशेष अभियानों के बावजूद अवैध वेंडरों का बेखौफ घूमना व्यवस्था की पोल खोलता है। यात्रियों को यह पता नहीं होता कि वे जो सामान खरीद रहे हैं उसकी गुणवत्ता कैसी है और बेचने वाला वास्तव में कौन है।

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ऑपरेशन दूसरा नाम से अभियान चलाया जा रहा है। इसमें रेलवे परिसर और चलती ट्रेनों में बिना अनुमति सामान बेचने वालों पर कार्रवाई की जाती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील भी की है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही सामान खरीदें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बिना लाइसेंस वाले वेंडर के दिखने पर तुरंत आरपीएफ को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें