15 हजार रुपये लिए डॉक्टर ने
डॉ. अनिल गुप्ता ने बताया कि सोनू सबसे पहले अलीगंज रोड स्थित शिवाय नर्सिंग होम पर पहुंचा। जहां डॉ. वीरेश ने उसके 15 हजार रुपये लिए। डॉक्टर द्वारा गर्भवती महिला को सुनहरी नगर के एक घर में ले जाया गया। जहां भ्रूण की जांच होते ही टीम ने छापा मार दिया।
छत से मशीन लेकर भागने का किया प्रयास
टीम ने बताया युवकों द्वारा छत से मशीन के उपकरण लेकर भागने का प्रयास किया गया। जहां पुलिस व अन्य साथियों ने सोनू, संजीव व संध्या उर्फ रुबी को पकड़ लिया जबकि डॉक्टर वीरेश मौके से भाग गया।
मशीन सहित रुपयों को किया सील
टीम ने मशीन के उपकरण सहित सोनू के पास से मिले 20 हजार रुपयों को सील किया है। वहीं पूछताछ के दौरान रुबी ने शहर के पीपल अड्डा पर चल रहे एक और अल्ट्रासाउंड सेंटर का नाम लिया है।
गुरुग्राम की स्वास्थ्य टीम व पुलिस ने शहर में छापा मारा। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन द्वारा भ्रूण लिंग की जांच होते मिली है। टीम ने एक महिला सहित दो युवकों को पकड़ा लिया है। जबकि शिवाय हॉस्पिटल का डॉक्टर मौके से भाग गया। चारों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
- डॉ. अभिनव दुबे, नोडल अधिकारी
सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: महिला सिपाही के 'इश्क में चूर' पति ने पत्नी और दो बच्चों की ली जान, बेसमेंट से मिले कंकाल
आगरा: बॉलीवुड के 'कमांडो' ने देखा ताजमहल, बदले लुक के बाद भी दर्शकों ने पहचाना, देखें तस्वीरें