किरावली। सिंगारपुर के समीप खारी नदी के जंगल में अवैध रूप से शराब बनाने का भंडाफोड़ आबकारी टीम ने किया है। मौके से 50 लीटर शराब बरामद की गई। जबकि एक हजार लीटर लहन और अन्य सामग्री नष्ट करा दी गई। दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी नीलेश पालिया ने बताया कि सिंगारपुर जंगल में अवैध रूप से शराब बनाने की जानकारी पर टीम भेजी गई। मौके पर 50 लीटर शराब बरामद हुई। एक हजार लीटर और अन्य सामग्री भी मिली, जिसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। टीम को देखकर शराब बनाने के आरोपी संपत और भोले फरार हो गए। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
वहीं टीम ने गांव सांथा निवासी चिनुआ के घर से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। में कच्ची शराब बेचने की सूचना मिलने पर टीम ने चिनुआ पुत्र प्रेम सिंह के घर से 10 लीटर शराब बरामद की। चिनुआ के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में आबकारी इंस्पेक्टर एसएस चौहान, रविंद्र चौधरी, प्रदीप सिंह, राधेश्याम सिंह, हेमंत गौतम आदि रहे। संवाद