फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: अवैध अस्पताल, क्लीनिक और लैब पर बड़ी कार्रवाई, चार को किया गया सील, दो को नोटिस

Tue, 05 Apr 2022 09:37 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में अवैध रूप से संचालिक अस्पतालों और क्लीनिकों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को अभियान चलाकर दो अवैध अस्पताल, एक क्लीनिक और लैब को सील कर दिया गया।  
विज्ञापन
आराध्या अस्पताल को किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में अनाधिकृत रूप से संचालित किए जा रहे निजी अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैबों के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों को गठित कर धड़ाधड़ कार्रवाई की गईं। शाम तक चार अस्पतालों को सील किया गया। जबकि दो क्लीनिकों को नोटिस जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पताल, क्लीनिक और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया गया। इसमें 10 टीमों को लगाया गया। शहर के आगरा रोड स्थित आराध्या अस्पताल, शिकोहाबाद रोड स्थित पंचशील अस्पताल, कस्बा रिजोर स्थित हाईटेक लैब, रेवाड़ी मोहल्ला में कल्पना क्लीनिक को सील किया गया है। 

इनको जारी किए गए नोटिस

गांव गंगनपुर और फफोतू में संचालित अनाधिकृत क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों के खिलाफ अभियान निरंतर चलेगा। बताया कि आगरा रोड और कासगंज रोड पर संचालित कई अस्पतालों की शिकायतें लगातार आ रही हैं, यहां पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

आराध्या अस्पताल में हुई थी महिला की मौत

अतिरिक्त एसडीएम कुलदेव सिंह ने बताया कि आराध्या अस्पताल में एक महिला की लापरवाही के चलते मौत हुई थी, इसका मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच में सारे तथ्य उजागर होने पर कार्रवाई करने आए। जिस चिकित्सक के नाम से अस्पताल संचालित है वह नहीं मिले। इसके अलावा 15 बेड की जगह 27 बेड पाए गए हैं। इस तरह का नोटिस भी दिया गया है और पूरा अस्पताल सील कर दिया गया है। 

एसडीएम ने पुलिस बल के साथ कराई कार्रवाई

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने संवेदनशील जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। आगरा रोड स्थित आराध्या और शिकोहाबाद पर पंचशील हॉस्पिटल पर एसडीएम ने पहुंचकर कार्रवाई कराई गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें