फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल पर 80-80 पैसे की बढ़ोतरी: 14 दिनों में 12वीं बार बढे़ दाम, आगरा में यह है नई कीमत

Tue, 05 Apr 2022 09:25 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं। बीते 14 दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 12 बार वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पेट्रोल और डीजल पर 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। बीते 14 दिनों में 12वीं बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। आगरा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि अब पेट्रोल के दाम 104.20 रुपये और डीजल के दाम 95.75 रुपये हो गए हैं। 

विज्ञापन


पेट्रोल-डीजल की नई कीमत मंगलवार से लागू हो गई। सोमवार को पेट्रोल की कीमत 103.40 रुपये और डीजल की कीमत 94.95 रुपये थी। बीते 14 दिनों में पेट्रोल के दामों पर 9.18 रुपये और डीजल पर 9.22 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 

बढ़ती महंगाई पर कांग्रेसियों ने निकाला पैदल मार्च

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को पैदल मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू ने कहा कि भाजपा सरकारें भारत को भी श्रीलंका जैसा संकट पैदा कर देंगी। 

विज्ञापन

जिला व शहर कांग्रेस की ओर से आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड से पैदल मार्च निकाला। मीनू ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सीएनजी-पीएनजी, रसोई गैस से लेकर खानपान की हर चीज पर महंगाई बढ़ गई है। 

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग पर सबसे ज्यादा बोझ बढ़ा है। स्कूलों ने फीस बढ़ा दी, मगर भाजपा की सरकारें खामोश हैं। शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू ने कहा कि सरकार महंगाई को युद्ध से जोड़ रही है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें